डीएसओ ने मझिआंव-बरडीहा में राशन दुकानों का किया औचक निरीक्षण, डीलरों को दी सख्त चेतावनी

Location: Manjhiaon


मझिआंव, गढ़वा: जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय ने बुधवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर डीएसओ ने संबंधित डीलरों को कड़ी फटकार लगाते हुए आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मझिआंव गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में विद्या स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान में केवाईसी की स्थिति मात्र 80% पाई गई। वहीं रेसुआ दुर्गा स्वयं सहायता समूह की दुकान में यह आंकड़ा 75% ही था, जो कि निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है।

बरडीहा प्रखंड के सलगा गांव निवासी रामनरेश यादव तथा खरडीहा गांव निवासी अनिरुद्ध यादव सहित अन्य डीलरों की दुकानों की भी जांच की गई। डीएसओ ने सभी को 30 अप्रैल तक लाभुकों का 100% केवाईसी पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अंतिम तिथि तक केवाईसी पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित डीलरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दुकान रद्द की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान पिछली तिमाही में धोती-साड़ी वितरण पंजी, राशन स्टॉक, और अन्य अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की गई।

इस अवसर पर बरडीहा प्रखंड नाजिर सूरेश चरगट, ऑपरेटर श्यामा कांत विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!