राशन-पेंशन बंद, दाने-दाने को मोहताज बुजुर्ग दंपति—प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे लाचार पति-पत्नी

Location: Meral

मेराल, गढ़वा: प्रखंड के पतहरिया गांव निवासी एक बुजुर्ग दंपति बीते दो वर्षों से राशन और पेंशन के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है। 70 वर्षीय भुलाई बियार और 65 वर्षीया मूर्ति देवी ने कई बार प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन उनकी फरियाद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार को एक बार फिर वे प्रखंड कार्यालय पहुँचे, लेकिन मायूस लौटना पड़ा। मूर्ति देवी ने बताया कि पहले उन्हें पेंशन और राशन दोनों मिला करता था, जिससे किसी तरह उनका जीवन चलता था। अब सबकुछ बंद हो गया है, और जीवन यापन बेहद कठिन हो गया है

दंपति ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, लेकिन कोई देखभाल नहीं करता। गांव के लोग भी मदद को आगे नहीं आते। भुखमरी जैसी स्थिति में वे जीने को मजबूर हैं। उन्हें न यह बताया गया कि राशन और पेंशन क्यों बंद हुआ, न ही किसी ने समाधान का भरोसा दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!