ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। छतरपुर थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव स्थित महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव निवासी शिव यादव के पुत्र अंकुश कुमार उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान विनय कुमार यादव के पुत्र धीरज कुमार यादव उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। वही इस घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को जाम मुक्त कराया।ग्रामीणों का मांग था कि ट्रैक्टर चालक को पड़कर उसे जेल भेजा जाए। वही इस घटना के बाद से पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!