ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर (प्रतिनिधि)। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी के स्थापना के चौथे वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को न्यायिक जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), गढ़वा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश मनोज चंद्र झा, गढ़वा के एडीजे-1 दिनेश कुमार, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी के एडीजे-1 संजय कुमार सिंह तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे सहित कई न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा, “ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं।” उन्होंने लोगों से अपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाली कानूनी सहायता, मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला।
फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश मनोज चंद्र झा ने कुटुंब न्यायालय की भूमिका, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान तथा न्यायालय की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और समझदारी से कई पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है।
कार्यक्रम में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, अधिकारों एवं न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!