जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मलेरिया,डेंगू रोधी माह के तहत सेमिनार

Location: Garhwa

गढ़वा : स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश एवं मार्गदर्शन के आलोक में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बिमारियों के फैलने, रोकथाम और उपचार के बारे में विशेष जानकारी देना था।

सेमिनार को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मदन केशरी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान जल जनित बीमारियों के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के फैलने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु घर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी के बर्तनों और टंकियों को ढक कर रखना चाहिए।

साथ ही, पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर, शिक्षक मुकेश कुमार भारती, अभिषेक पांडेय, अवधेश कुमार, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, रिजवाना शाहिन, सुनिता कुमारी, शिवानी कुमारी और संतोष प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में, निदेशक ने सभी उपस्थित लोगों को जागरूकता फैलाने और मच्छरों से संबंधित बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!