जिला परिवहन आदेश के बावजूद बिना हेलमेट के पेट्रोल वितरण जारी

कांडी (गढ़वा): जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” आदेश के बावजूद कांडी प्रखंड क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय में तीन, लमारी में एक तथा दारीदह में एक पेट्रोल पंप संचालित हैं। सभी पंपों पर “बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा” का सूचना बोर्ड लगा है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है

स्थानीय स्तर पर पेट्रोल पंप संचालक जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं और बिना किसी रोक-टोक के दोपहिया चालकों को पेट्रोल दे रहे हैं, चाहे वे हेलमेट पहने हों या नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ही ऐसे आदेश प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं। यदि स्थानीय प्रशासन कड़ाई से आदेशों का पालन कराए, तो सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है

विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आदेश अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी चेतावनी दी जानी चाहिए कि यदि वे बिना हेलमेट पेट्रोल देते पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!