ज़िप अध्यक्षा नें किया रमना प्रखंड परिसर में साइकिल वितरण

रमना – जिला परिषदअध्यक्षा शांति देवी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी वासुदेव राय कि उपस्थिति में कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क साईकिल का वितरण आठवीं पास विद्यार्थियों को कल्याण विभाग रमना प्रखंड परिसर में किया गया जिसमें मध्य विद्यालय सिलीदाग 02 के कुल 43 विद्यार्थियों और मध्य विद्यालय टंडवा के 59 विधार्थियो दो विद्यालयों के कुल 102 विद्यार्थियों के बिच निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्षा महोदया शांति देवी नें कहा कि जो छात्र-छात्राएं आठवी वर्ग उत्तीर्ण कर नवी वर्ग में गये है उन छात्रों को अपने घर से विद्यालय आने जाने में सुविधा हो, जिससे उनके पठन-पाठन में कोई समस्या ना हो सरकार नें इसी को देखते हुए निःशुल्क साइकिल वितरण कर रही ताकी कोई भी गरीब मजदूर का बच्चा आवागमन के सुविधा के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। आवागमन के अभाव में बहुत से बच्चे शिक्षा से वंचित रहा जाते थे, क्योंकि उच्च विद्यालय कि सुविधा सभी पंचायतो में नही है और जिन बच्चों के घर से उच्च विद्यालय कि दुरी ज्यादा है वो यातायात साधन के अभाव में विद्यालय नही जा पाते थे, इस योजना के कारण अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!