जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर सौतेले भाई द्वारा अपनी सौतेली भवह की कुदाल से मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी ने अपनी सौतेली बहन को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुखनदी गांव निवासी हजारी सिंह ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से पुत्र लालमुनि सिंह तथा दूसरी पत्नी से पुत्र मुन्ना सिंह सहित दो संतान हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब 3 बजे जमीनी विवाद को लेकर लालमुनि सिंह ने अपने सौतेले भाई मुन्ना सिंह की पत्नी मनिता देवी (20) पर कुदाल के धारदार हिस्से से हमला कर दिया। हमले में मनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी सौतेली बहन ललिता देवी (18), पति सोनू सिंह पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर बरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। यहां चिकित्सक डॉ. कुलदेव चौधरी ने जांच के बाद मनिता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ललिता देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, गढ़वा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका मनिता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान रेफरल अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!