JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि : JPSC एवं JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों की मांगों और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में रांची में आयोजित लोकतांत्रिक मार्च के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री, प्रांत संगठन मंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शनिवार को अभाविप कांडी इकाई द्वारा जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विद्यार्थियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अभाविप के पलामू विभाग संयोजक प्रिन्स सिंह ने कहा कि JPSC एवं JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से विद्यार्थी पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार और प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है। ऐसे में आंदोलनरत छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि JPSC एवं JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी लंबे समय से संघर्षरत हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग किसी राजनीतिक स्वार्थ का विषय नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। विद्यार्थियों के भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को उठाने वाले छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास है। पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करना सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी को दर्शाता है। सरकार को दमनात्मक कार्रवाई करने के बजाय विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना चाहिए और उनके प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए।
प्रिन्स ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। झारखंड के लाखों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने बेहतर भविष्य का सपना देख रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पेपर लीक या धांधली की खबर सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास को प्रभावित करती है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।
वहीं अभाविप कांडी नगर मंत्री लक्की चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के बजाय उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए। जब तक विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिलता, अभाविप लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को दमनात्मक कार्रवाई के बजाय विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
कार्यक्रम में अभाविप के सदस्य नीरज कुमार, जय प्रकाश कुमार, शिवम् कुमार, विकाश कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, आनंद कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार, हिमांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!