झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 13 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर, पलामू। झारखंड आंदोलन के अमर शहीद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को झामुमो जिला कार्यालय, पलामू में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र समिति सदस्य सन्नू सिद्दकी ने की, जबकि आयोजन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सन्नू सिद्दकी ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित था। उनका बलिदान झारखंड आंदोलन की अमूल्य विरासत है। वहीं रंजन चंद्रवंशी ने कहा कि निर्मल महतो ने जल, जंगल और जमीन के साथ झारखंडवासियों के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के बताए मार्ग पर चलने तथा झारखंड के हितों, अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
मौके पर झामुमो उपाध्यक्ष असफर रब्बानी, महिला मोर्चा की रजिया नियाज़ी, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन, युवा मोर्चा सचिव कौशल किशोर, मुकेश चौधरी, दिनेश कुमार, छात्र मोर्चा जिला सचिव सैय्यद फैजल, साहिल अंसारी एवं वरिष्ठ नेता बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
निर्मल महतो अमर रहें। झारखंड आंदोलन के शहीदों को शत-शत नमन।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!