मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बार-बार कह रहे हैं कि वह छात्रों की मांगों पर विचार कर रहे हैं. सरकार संवेदनशील है. आंख, कान, नाक सब कुछ सही सलामत है. वह समावेशी समाधान चाहते हैं. व्यापक विचार विमर्श चाहते हैं. सभी 24 जिलों के छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे. उनकी राय जानेंगे. राय जानने के बाद सरकार फैसला लेगी. हेमंत बाबू छात्रों /अभ्यार्थियों की राय और मांग तो सार्वजनिक है. आपकी सरकार तक पहुंच चुकी है. रांची में जो आंदोलन चल रहा है इसमें सभी जिलों के छात्र, छात्राएं, युवा,अभ्यर्थी शामिल हैं. जो राय सार्वजनिक है, फिर अलग से युवा क्या राय देंगे. मेरी समझ से यह आंदोलन को लंबा खींचने का बयान है. छात्रों की मांग को लटकाने- भटकाने जैसा है. मांग यही है न कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा और रिजल्ट में धांधली हुई है. नौकरी पैसे से बेची गई है. सरकार तक सबूत पहुंच चुका है. छात्र परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच कराने, फिर से परीक्षा लेने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की मांग कर रहे हैं. मुख्य मांग तो यही है तो फिर अलग से राय क्या होगी. सरकार संवेदनशील है तो फिर मांग पूरी क्यों नहीं हो रही है. एक पखवाड़े से छात्र भारी बरसात में प्लास्टिक के टेंट के नीचे हैं. कई छात्र भूख हड़ताल की वजह से बीमार पड़ चुके हैं, तो अब आपको कितना वक्त चाहिए. गड़बड़ी नहीं हुई है तो जेपीएससी अध्यक्ष ने इस्तीफा क्यों दिया. अब तक 17-18 लोग गिरफ्तार कैसे हुए. सरकार को बताना चाहिए. अब तक छात्रों के अलग-अलग गुट की चर्चा नहीं हुई. सबकी मांग और उद्देश्य एक है. लेकिन सरकार का खेल देखिए. आंदोलन में फूट डालने के उद्देश्य से सरकार अलग-अलग गुट से बातचीत कर रही है. आखिर ऐसा क्यों. इससे जाहिर है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है. सरकार फूट डालकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है. इस साजिश को समझने की जरूरत है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!