छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

Location: सगमा

सगमा/धुरकी। प्रतिनिधि। धुरकी थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचकर उसके घर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इश्तहार के बाद भी आरोपी निर्धारित प्रक्रिया के तहत थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर एवं संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
धुरकी थाना पुलिस के अनुसार, कार्रवाई थाना कांड संख्या 55/25, दिनांक 09/05/2026, धारा 137(2)/96 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी के विरुद्ध की गई है। आरोपी की पहचान श्रवण साव उर्फ दिनेश, पिता लक्ष्मी शाह, निवासी वार्ड नंबर 11, कदरी, थाना चांदो, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से इश्तहार निर्गत होने के बाद एएसआई शेखर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम छत्तीसगढ़ पहुंची और आरोपी के घर पर न्यायालय के आदेश की प्रति चस्पा की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि इश्तहार चस्पा किए जाने के बावजूद यदि आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो अगली कार्रवाई के तहत उसके घर एवं संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ धुरकी पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!