घायल महिला होमगार्ड जवान से मिलने पहुंचे हुसैनाबाद विधायक, दी हरसंभव मदद का भरोसा

Location: पलामू


मेदिनीनगर : ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला होमगार्ड जवान अनुराधा कुमारी से मिलने सोमवार को हुसैनाबाद विधायक संजय यादव मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल जवान का हालचाल जाना और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विधायक संजय यादव ने मौके पर कहा कि अनुराधा कुमारी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। ऐसे समय में उन्हें और उनके परिवार को सहायता देना हमारा सामाजिक व मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की बात कही।

जानकारी के अनुसार, अनुराधा कुमारी गिरिडीह में होमगार्ड के रूप में पदस्थापित थीं, और हाल ही में उनकी ड्यूटी देवघर स्थानांतरित की गई थी। 28 जून को वह मेदिनीनगर होमगार्ड कार्यालय से कमान लेने के लिए ट्रेन से आ रही थीं। रास्ते में कोसीआरा रेलवे स्टेशन के पास किसी कारणवश ट्रेन से उतरने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनके दोनों पैर कट गए

इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। विधायक ने परिजनों से मिलकर उनकी मानसिक रूप से भी ढाढ़स बंधाया

मौके पर अस्पताल पुलिस चौकी से एएसआई सुशीला टीयू, शशि रंजन पांडे, नीरज कुमार सिंह, तथा पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार भी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!