गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 2 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत विभिन्न हिंदू संगठनों ने किया हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन समर्पित
मेदिनीनगर (पलामू): गौ सम्मान आह्वान अभियान के तत्वावधान में सोमवार को मेदिनीनगर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई। इस्कॉन पलामू, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, गौ रक्षक एवं अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के दौरान जिला समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया।
पदयात्रा इस्कॉन पलामू से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “गौ माता की जय” के नारों के साथ अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली।
अभियान में प्रथम उपमहापौर मंगल सिंह, बजरंग दल के सौरभ पाठक, रामदास जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला पालक दामोदर मिश्रा, संयोजक संदीप गुप्ता, सह संयोजक हिमांशु पांडेय, उपाध्यक्षा अनामिका सिंह, संत विभु सुमन जी, विनय कुमार, पंडित देवराज शर्मा, सुजीत, वीरेन्द्र प्रसाद, सुजीत चौधरी, संतोष प्रसाद यादव, शिव पुरी बाबा, विंदु जी, वशिष्ठ नारायण आचार्य, सुभेद्य शेखर वर्मा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर
    error: Content is protected !!