गैरहाजिर रहे शिक्षक, नाबालिग भतीजा चला रहा था स्कूल, बीडीओ ने मांगा जवाब

Location: Manjhiaon

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड के सलगा पूरब प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के दोनों शिक्षक, विनोद कुमार प्रजापति और अजय कुमार राम, अनुपस्थित पाए गए। जांच में सामने आया कि ये दोनों शिक्षक वर्षों से स्कूल नहीं आ रहे हैं और बिना पढ़ाए वेतन ले रहे हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो जिला शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

जांच के दौरान चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि एक शिक्षक का नाबालिग भतीजा स्कूल चला रहा था और छात्र उसी के सहारे पढ़ाई कर रहे थे। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हो गई है, जहां बिना पढ़ाए ही शिक्षकों को वेतन मिलता रहा। प्रशासन ने जल्द सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!