सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Location: Manjhiaon

मझिआंव : सरस्वती पूजा को लेकर मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। मझिआंव थाना परिसर में सीओ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा कमेटियों और डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजाया जाएगा।

सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लाउडस्पीकर का साउंड स्तर 45 डेसीबल तक ही सीमित रहेगा। किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ या अश्लील गाने बजाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, पूजा के दौरान शराब पीकर अश्लील हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि स्कूलों के प्रधानाध्यापक और पूजा कमेटियां इन निर्देशों का पालन करें। यदि कोई डीजे बजाते या नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया, तो संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी। पूजा स्थल पर छोटे साउंड बॉक्स के माध्यम से कम ध्वनि में भक्ति गीत बजाने की अनुमति दी गई है।

बैठक में सीओ प्रमोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, एसआई चंदन प्रधान, नसीम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, रमेश कुमार, हेडमास्टर जितेंद्र कुमार, प्राचार्य समिता कुमारी, वार्ड पार्षद अनिता देवी, विवेक सोनी समेत बड़ी संख्या में डीजे संचालक व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!