गढ़वा से लापता छात्र जबलपुर से लौटा, परिजनों ने ली राहत की सांस

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)। मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी अजय राम का 17 वर्षीय पुत्र एवं इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र सुशील कुमार, जो गढ़वा स्थित अपने डेरा से लापता हो गया था, सकुशल वापस लौट आया है। छात्र के लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार सुशील कुमार 31 मई को अपने गांव करकट्टा से गढ़वा शहर के सुखबना मुहल्ला स्थित जितेंद्र मिस्त्री के मकान में बने डेरा पर गया था। वह वार्ड संख्या-17 में रहकर पढ़ाई करता है तथा सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र है। 1 जून से उसके डेरा से लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद उसके दादा विश्वनाथ राम ने 7 जून को गढ़वा थाना में सनहा दर्ज कराते हुए उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार छात्र के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन शुरुआत में मोबाइल बंद बता रहा था।
सोमवार को लगातार संपर्क करने के बाद सुशील से फोन पर बात हो सकी। इसके बाद वह जबलपुर से शक्तिपुंज एक्सप्रेस द्वारा गढ़वा टाउन स्टेशन पहुंचा। इस दौरान गढ़वा पुलिस भी मोबाइल नंबर के आधार पर तकनीकी माध्यम से उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
मंगलवार को घर लौटने के बाद सुशील ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए जबलपुर चला गया था। उसके सकुशल लौटने पर मां कमला देवी, दादा विश्वनाथ राम, भाई समेत पूरे परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!