श्रमदान से बदली तस्वीर: एक सप्ताह में दूसरी सड़क बनी,ग्रामीणों ने मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा का जताया आभार

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड की बीरबल पंचायत में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के निजी प्रयास और ग्रामीणों के श्रमदान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। एक सप्ताह के भीतर पंचायत में दूसरी ग्रामीण सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। मुख्य सड़क से जुड़ने के बाद ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इन दिनों बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा द्वारा निजी खर्च और जनसहयोग से कराए जा रहे विकास कार्यों की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। चार दिन पूर्व मकरी गांव के सड़कविहीन टोले में ग्रामीणों के श्रमदान और मुखिया के आर्थिक सहयोग से लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था। इससे प्रेरित होकर बीरबल गांव के एक अन्य सड़कविहीन टोले के लोगों ने भी मुखिया से संपर्क कर सड़क निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों की मांग पर मुख्य पथ से विनोद यादव के घर तक लगभग 800 मीटर सड़क की मापी कराई गई। मापी पूरी होने के बाद मुखिया ने सड़क निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण जितनी जल्दी सड़क मार्ग खाली करेंगे, निर्माण कार्य उतनी ही तेजी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने सहयोग स्वरूप जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई।
सड़क निर्माण अभियान को ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिला। देवराज प्रजापति ने निर्माण कार्य में लगे एक ट्रैक्टर के लिए डीजल उपलब्ध कराया, जबकि अन्य ग्रामीणों ने चंदा कर दूसरे ट्रैक्टर का खर्च वहन करने का निर्णय लिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण श्रमदान के लिए सड़क पर उतर आए और कुछ ही घंटों में लगभग 800 मीटर सड़क तैयार कर दी गई।
करीब चार दशक बाद टोले को सड़क सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव तथा देवराज प्रजापति के सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
सड़क निर्माण कार्य में श्रमदान करने वालों में विनोद यादव, भागवत प्रजापति, लालमन गुप्ता, मनोज यादव, अंशु विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा, सुधीर प्रजापति, रामप्यारी यादव, कामेश्वर गुप्ता, बिमलेश गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, उदय यादव, अमरनाथ यादव, अंकित गुप्ता, राजकुमार यादव, चुनमुन यादव और नगीना यादव सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!