गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते बुझी, टला बड़ा हादसा

Location: Garhwa

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के मेन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास, शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे न्यू मोबाइल हाउस, मोबाइल गार्डन और ज्योति बैग हाउस की छत पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल रहे। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

आग से दुकानों के सामानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय पर काबू पा लेने से बड़ी जनहानि नहीं हुई।

बिजली विभाग और नगर परिषद की विद्युत टीम मौके पर बिजली व्यवस्था सुधारने में जुटी है।

आग बुझाने में विजय कश्यप, शंकर कश्यप, राम कुमार कश्यप, अनमोल कश्यप, अंकित कश्यप, मनीष कश्यप, राजेश कश्यप, हर्ष सीटू, शुभम केसरी, राहुल साहू, राहुल मोदनवाल, आकाश केसरी, अक्षय गुप्ता, अमर कश्यप, दिनेश कश्यप, अजित कमलापुरी, नंद किशोर श्रीवास्तव, बृज कश्यप (लाला), रमेश कश्यप, अमन कश्यप, राहुल कश्यप, उमेश कश्यप सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!