गढ़वा में मिलावटी मिठाइयों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 क्विंटल से अधिक जब्त कर किया गया नष्ट

Location: Garhwa


गढ़वा
मिलावटी एवं नकली मिठाइयों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 3 क्विंटल (300 किलो से अधिक) संदिग्ध, मिलावटी, नकली एवं खराब मिठाइयों को जब्त किया गया।
जब्त मिठाइयों को नगर परिषद की स्वच्छता टीम द्वारा जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबा दिया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग न हो सके और न ही कोई जानवर उसे खा सके।
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव, नगर परिषद के नगर प्रबंधक तथा पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। जांच के दौरान कई दुकानों से सड़ी-गली मिठाइयां बरामद हुईं। वहीं कुछ दुकानों में खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले मानक रंगों की जगह होली में उपयोग होने वाले रंग मिलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा चांदी के वर्क की जगह एल्यूमिनियम वर्क का उपयोग भी पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश नकली मिठाइयों की आपूर्ति औरंगाबाद एवं गया क्षेत्रों से हो रही है। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक कारोबार से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने इस आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्त माह में भी एसडीएम संजय कुमार द्वारा इसी तरह की कार्रवाई में 50 क्विंटल से अधिक मिठाइयों को जब्त कर नष्ट किया गया था और संबंधित कारोबारियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बावजूद इसके, वही कारोबारी फिर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी नमूनों की जांच कराते हुए संबंधित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई एवं जुर्माना सुनिश्चित किया जाए।
यह अभियान बस स्टैंड एवं रंका मोड़ सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!