मझिआंव में पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ अंतिम चरण में, भक्ति माहौल चरम पर

Location: Manjhiaon


मझिआंव
प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 स्थित बकाया दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह महायज्ञ 19 अप्रैल से प्रारंभ होकर 23 अप्रैल को संपन्न होगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 श्री महंत केशव नारायण दास जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। बुधवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें आचार्य रामाकांत पाठक एवं उनके सहयोगियों—नरेंद्र पाठक, राम रंजन मिश्रा, कमलेश ओझा और योगेंद्र पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ मां जगदंबे की पूजा कराई।
पूजन के उपरांत शैयाधिवास की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। गुरुवार को मां जगदंबे की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही महाभंडारा और साधु-संतों की विदाई के साथ यह महायज्ञ संपन्न हो जाएगा।
यज्ञाचार्य महंत केशव नारायण दास, जो एक प्रतिष्ठित बाल ब्रह्मचारी महंत के रूप में जाने जाते हैं, ने अब तक कई मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
भव्य नगर भ्रमण झांकी निकाली गई:
बुधवार को यज्ञ स्थल से मां अंबे की प्रतिमा के साथ भव्य नगर भ्रमण झांकी निकाली गई। यह झांकी बकोईया, आमर गांव एवं देवी धाम होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।
इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ “जय माता दी”, “हर-हर महादेव” और “वीर बजरंगबली की जय” के उद्घोष करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छा गया, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा दिखा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!