गढ़वा में निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर संवेदकों के साथ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

Location: Garhwa

गढ़वा जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में संवेदकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्य के दौरान सामने आ रही आपराधिक समस्याओं पर चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि निर्माण स्थलों पर किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की स्थिति में गढ़वा पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कार्यस्थल पर मौजूद मुंशी द्वारा गढ़वा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 6201261084 या 06561-222314 पर दी जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई कर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस जिले में सभी निर्माण कार्यों को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संवेदकों को निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, प्रमुख सड़कों को कवर करने वाले कैमरे लगाने, कर्मचारियों को निकटवर्ती थाना के पेट्रोलिंग दल से संपर्क में रहने और अपना मोबाइल नंबर थाना को देने जैसे सहयोगात्मक कदम उठाने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्यों में लगे सभी लोगों से सतर्कता और समन्वय बनाए रखने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!