गढ़वा में ‘द अरविंद शोरूम’ का भव्य उद्घाटन, ब्रांडेड फैशन का नया ठिकाना

Location: Garhwa

गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित होटल पद्मावती में रविवार को ‘द अरविंद शोरूम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम और रणविजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप जलाकर स्टोर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, ‘द अरविंद स्टोर’ के चीफ व्यवसाय अधिकारी प्रणव देव और स्टोर के प्रोपराइटर राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विधायक अनंत प्रताप देव ने स्टोर के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान न केवल क्षेत्र के विकास में सहायक होते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करते हैं। उन्होंने स्टोर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और इसे शहर के आर्थिक व सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने वाला कदम बताया।

पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने कहा कि गढ़वा में अब कई ब्रांडेड शोरूम खुल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने स्टोर संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए इसे गढ़वा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्टोर के प्रोपराइटर राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा, “हम ग्राहकों को बेहतरीन उत्पाद और सेवाएं देने का वादा करते हैं। यह स्टोर रेडीमेड और कस्टम टेलरिंग के बेहतरीन अनुभव के लिए जाना जाएगा।”

स्टोर की भव्य लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों को कई तरह के डिस्काउंट और विशेष ऑफर दिए गए, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

कार्यक्रम में एसडीएम संजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मो. यासीन अंसारी, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम, झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, मनीष कमलापुरी समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!