गढ़वा में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

Location: Garhwa

गढ़वा : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गढ़वा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई काली मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में सेना से सेवानिवृत्त वीर जवानों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद घूरन राम, रिंकू तिवारी, अरविंद तूफानी, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम, उमेश कश्यप सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति का पराक्रम पूरी दुनिया को दिखा दिया है। हमारी सेना ने अपने अद्वितीय शौर्य से भारत माता, राष्ट्रध्वज और जनमानस की रक्षा की है।

पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि भारतीय सेना ने शत्रुओं और पाक समर्थित आतंकियों को घर में घुसकर करारा जवाब दिया है, जिससे पूरे देश को गर्व की अनुभूति हो रही है।

कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए राष्ट्र संबोधन को उद्धृत करते हुए कहा गया कि जब तक पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद समाप्त नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर आम नागरिकों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में संतोष दुबे, विनय चौबे, मुना तिवारी, संजय ठाकुर, जयंत पांडे, उदय कुशवाहा, अभिषेक कश्यप, कैलाश कश्यप, डॉ. पतंजलि, कंचन जायसवाल, मधुलता कुमारी, विनय चंद्रवंशी, धनंजय गोंड, विनोद तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, प्रमोद चौबे, मुकेश निरंजन सिन्हा, मनीष गुप्ता, राजेश ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!