गढ़वा में 17 मई से शुरू होगी जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका

Location: Garhwa

 गढ़वा : गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 मई 2025 को रामासाहू स्टेडियम, गढ़वा में किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

प्रतियोगिता का पहला दिन (17 मई) अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए निर्धारित है।

  • अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन A (60 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, शॉट पुट), ट्रायथलॉन B (60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, हाई जंप), ट्रायथलॉन C (60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, 600 मीटर दौड़) जैसे इवेंट्स होंगे।
  • अंडर-16 वर्ग में 80 मीटर, 600 मीटर, 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो की स्पर्धाएं होंगी।

दूसरे दिन (18 मई) को 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डल्स, 400 मीटर हर्डल्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और रिले रेस जैसे इवेंट्स शामिल रहेंगे।

प्रतिभागियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं जोअंडर-14 वर्ग में भाग लेने वालों की जन्मतिथि 29 फरवरी 2011 से 28 फरवरी 2013 के बीच होनी चाहिए।अंडर-16 वर्ग में यह सीमा 29 फरवरी 2009 से 28 फरवरी 2011 तक निर्धारित है।सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, वे JAC बोर्ड द्वारा जारी 8वीं या 9वीं का प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!