गढ़वा पुलिस की सफलता: रमकंडा में पांच चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और देशी कट्टा बरामद

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रमकंडा थाना क्षेत्र में हुई मोटर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, आठ मोटर पंप, 50 किलो लोहे का सरिया और एक बोरी चावल बरामद किया गया है।

पकड़े गए चोरों की पहचान रमकंडा प्रखंड के उपर टोला निवासी बाबूलाल मोची का पुत्र अंग्रेस कुमार (20), उमेश राम का पुत्र देवनाथ कुमार, स्व. सुदामा मोची का पुत्र रामबली कुमार, कृष्णा राम का पुत्र अमरेश कुमार (18) और गणेश राम का पुत्र वीरेंद्र कुमार (25) के रूप में की गई है।

रमकंडा निवासी रहमत अली की लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 12/25 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने स्कूल से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने की बात भी कबूल की है।

गिरफ्तार आरोपी अमरेश कुमार के पास से एक देशी कट्टा भी मिला है, जिस पर कांड संख्या 13/25 के तहत आर्म्स एक्ट में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस सफल अभियान का नेतृत्व रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया ने किया। टीम में पुअनि रवि कुमार पटेल, सतीश कुमार राम, सअनि सुरेंद्र कुमार और पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

गढ़वा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
    error: Content is protected !!