राज्यपाल ने किया गढ़वा की बेटियों का सम्मान, वूमन अचीवर्स अवार्ड से नवाजी गईं सुप्रिया और सरोज

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा जिले की दो प्रतिभाशाली महिलाओं, सरोज सिंह देव और सुप्रिया देव सिंह को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा वूमन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में किया गया, जहां “जागरण वूमन अचीवर्स अवार्ड” के तहत समाज में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि सरोज सिंह देव और सुप्रिया देव सिंह आपस में सगी बहनें हैं और गढ़वा जिले के नगर उंटारी राज परिवार के कटहरगढ़ से ताल्लुक रखती हैं। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इनके प्रयासों की सराहना पूरे राज्य में की जा रही है।

परिवारिक पृष्ठभूमि:सरोज सिंह देव के पति मार्तंड प्रताप सिंह और सुप्रिया देव सिंह के पति मणि भद्र सिंह सफल व्यवसायी हैं, जिनका व्यवसाय झारखंड और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है।

गढ़वा की इन दोनों बेटियों को राज्यपाल के हाथों मिला यह सम्मान न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने क्यों और कैसे बदली अपनी रणनीति

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने क्यों और कैसे बदली अपनी रणनीति

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त
    error: Content is protected !!