बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

Location: सगमा


सगमा/धुरकी (गढ़वा): प्रखंड के परासपानी गांव में संतृप्त ग्राम अभियान के तहत बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) के सहयोग से बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था अग्रगति की सीएफएल प्रशिक्षिका ऐसून खातून ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने बचत की आदत विकसित करने, बजट बनाने, बैंक खाते के लाभ, डिजिटल भुगतान, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और उससे संबंधित सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते के लाभ तथा बैंक खातों में केवाईसी कराने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अग्रगति के सीएफएल प्रखंड समन्वयक जनार्दन प्रसाद यादव ने खाताधारकों से अपने बैंक खातों में नॉमिनी का नाम दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए सीकेवाईसी, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा भारतीय रिजर्व बैंक के टोल-फ्री नंबर 14448 की जानकारी भी दी, ताकि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज कराई जा सके।
शिविर में भारतीय स्टेट बैंक के बीसी संचालक जा उल हक ने बीमा योजनाओं से जोड़ने, नए बैंक खाते खोलने तथा निष्क्रिय खातों को सक्रिय कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!