गढ़वा में गैस गोदामों का शिफ्टिंग: शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में दो गोदाम स्थानांतरित, तीसरी पर कार्रवाई जारी

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे गैस गोदामों में से दो को स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर की गई। एसडीओ ने गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद के प्रशासक सुशील कुमार और अन्य संबंधित कर्मियों के साथ तीन गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कचेहरी रोड स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी के गोदाम को पूरी तरह से खाली कराकर ग्रामीण क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया। ओबरा के पते पर पंजीकृत मां दुर्गा एचपी गैस एजेंसी का गोदाम भी ओबरा में शिफ्ट कर दिया गया है।

पहले ये गोदाम शहरी क्षेत्र के रंका मोड और टंडवा पुल के बीच घने वाणिज्यिक क्षेत्र में स्थित थे। संचालकों ने बताया कि एसडीओ का दूसरा नोटिस मिलने के तुरंत बाद उन्होंने गोदाम स्थानांतरित करने की कार्रवाई की।

पिछले महीने एसडीओ संजय कुमार ने गढ़वा शहरी क्षेत्र में गैस एजेंसियों के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से चल रहे गैस गोदामों को लेकर कड़ा नोटिस जारी किया था। एसडीओ ने निर्देश दिया था कि इन गोदामों को शहरी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट किया जाए और इस संबंध में स्पष्टीकरण भी पूछा था।

हालांकि, तीसरी गैस एजेंसी आर्यन एचपी ग्रामीण वितरक ने अभी तक अपने गोदाम को शहरी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट नहीं किया है। उनकी निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई है और अब इस एजेंसी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अनुज्ञप्ति रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    पलामू पुलिस ने 104 गुम मोबाइल लौटाए

    पलामू पुलिस ने 104 गुम मोबाइल लौटाए

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और युवाओं का बढ़ता असंतोष: क्या सरकार के लिए चेतावनी है?

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और युवाओं का बढ़ता असंतोष: क्या सरकार के लिए चेतावनी है?

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    ज्ञान बांटने से बढ़ता है, मन में रखने से नहीं : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    अवैध बिजली तार बिछाने से युवक की मौत, शव बालू में दफनाने का खुलासा; दो गिरफ्तार

    शिक्षकों की कमी से जूझ रहा सगमा का मुख्य विद्यालय, प्रतिनियोजन रद्द करने की उठी मांग

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : बीपीओबंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
    error: Content is protected !!