गढ़वा जिला पुलिस में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण

गढ़वा जिला पुलिस में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण

गढ़वा : गढ़वा जिला बल के कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है और उन्हें 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

स्थानांतरण की सूची इस प्रकार है :

  1. कृष्णा कुमार साहू : पूर्व में थाना प्रभारी, गढ़वा थे। अब उन्हें भवनाथपुर अंचल में पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
  2. बृज कुमार : पूर्व में गढ़वा अंचल में पदस्थापित थे। अब उन्हें गढ़वा में थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।
  3. गुलाब सिंह : मझिऑव अंचल में पदस्थापित थे। अब उन्हें गढ़वा में प्रभारी कोर्ट सेल (अतिरिक्त प्रभार नक्सल सेल) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  4. राजीव कुमार वीर : भवनाथपुर अंचल में थे। अब उन्हें गढ़वा में प्रभारी अनुसंधान इकाई के रूप में तैनात किया गया है।
  5. प्रवीण कुमार : पुलिस केन्द्र, गढ़वा में थे। अब उन्हें रंका अंचल में तैनात किया गया है।
  6. जितेन्द्र कुमार आजाद : रंका अंचल में थे। अब उन्हें गढ़वा अंचल में तैनात किया गया है।
  7. सुनील कुमार तिवारी : पुलिस केन्द्र, गढ़वा में थे। अब उन्हें मझिऑव अंचल में तैनात किया गया है।
  8. अनिल नायक : रंका थाना प्रभारी थे। अब उन्हें गढ़वा थाना में तैनात किया गया है।
  9. रौशन कुमार वर्णवाल : केतार थाना प्रभारी थे। अब उन्हें मेराल थाना में तैनात किया गया है।
  10. अरूण कुमार रवानी : मेराल थाना में थे। अब उन्हें केतार थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।
  11. राजेश कुमार वर्मा : गढ़वा थाना में थे। अब उन्हें रंका थाना में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने नव पदस्थापन स्थान पर योगदान दें और इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!