खेत में मिली किसान की लाश, डंडे से पीटकर हत्या की आशंका

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 10, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

पांकी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के करारनाध गाढ़ गांव निवासी धनराज भुईया की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार धनराज भुईया बुधवार को अपने खेत की ओर गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि धनराज भुईया का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है।
मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!