खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में सांसद की भूमिका सराहनीय : अलखनाथ पांडे


गढ़वा
जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा खेल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सांसद की सक्रिय भूमिका के लिए संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे और सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने सांसद को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि किसी भी जिले के विकास में खेल और खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सांसद बीडी राम लगातार खिलाड़ियों के हित में कार्य कर रहे हैं तथा खेल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। उनके सहयोग से जिले के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं मिल रही हैं।
संघ के सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि गढ़वा जैसे सीमित संसाधनों वाले जिले में भी खिलाड़ी अपनी मेहनत और लग्न के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस के क्षेत्र में जिले के कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं तथा लगातार जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो आने वाले दिनों में गढ़वा के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
उन्होंने सांसद के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और खेल गतिविधियों को नई गति मिली है।

सांसद बीडी राम ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गढ़वा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!