बंशीधर नगर में मैजिक-टेंपो की भीषण टक्कर, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: नगर ऊंटारी-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर दहेड़िया के समीप मैजिक और टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से लोग टेंपो पर सवार होकर श्री बंशीधर नगर के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री के छेका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता कन्हैया चौबे, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत Kumar Gupta, बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, अवधेश उरांव, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव एवं अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं लवकुश कुमार, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, अंकुश कुमार तथा यूपी के कोनमंडरा गांव निवासी शिवकुमार उरांव सहित अन्य घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!