ब्रेकिंग न्यूज़:मैजिक-टेंपो की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: नगर ऊंटारी-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर दहेड़िया के समीप मैजिक और टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव से लोग टेंपो पर सवार होकर श्री बंशीधर नगर के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री के छेका समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में अवधेश उरांव (30 वर्ष) निवासी छाताकुंड, अजय कुमार (11 वर्ष) निवासी छाताकुंड तथा इंद्रजीत कुमार (35 वर्ष) निवासी चाचारिया, नगर ऊंटारी की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजपा नेता कन्हैया चौबे, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
गंभीर रूप से घायल बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव, टिंकू उरांव एवं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं लवकुश कुमार, अजय कुमार उरांव, आमोद सिंह, दीपक कुमार, अंकुश Kumar तथा यूपी के कोनमंडरा गांव निवासी शिवकुमार उरांव सहित अन्य घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!