गुम हुए 5900 रुपये लौटाकर जीता लोगों का दिल।

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि : कांडी थाना क्षेत्र में पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। शुक्रवार को दिवा गश्ती के दौरान थाना गेट के समीप गश्ती पदाधिकारी को 5900 रुपये गिरा हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना कांडी थाना प्रभारी पु०अ०नि० अशफाक आलम को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत कांडी बाजार स्थित मंदिर के माइक से घोषणा करवायी कि किसी व्यक्ति का पैसा गिरा है तो वह थाना पहुंचकर संपर्क करे। घोषणा सुनने के बाद पैसा गुम होने वाले व्यक्ति राजेश कुमार मेहता, पिता शिवनाथ मेहता, ग्राम डुमरसोता, ओपी हरिहरपुर, थाना भवनाथपुर, कांडी थाना पहुंचे।
थाना प्रभारी द्वारा राजेश कुमार मेहता से आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। सभी जानकारी सही पाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें पूरे 5900 रुपये सुरक्षित वापस सौंप दिए। पैसा वापस मिलने पर राजेश कुमार मेहता ने कांडी थाना पुलिस एवं थाना प्रभारी अशफाक आलम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कांडी थाना की कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में इस प्रकार की ईमानदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। थाना प्रभारी अशफाक आलम की इस पहल से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!