81 दिन बाद भी नहीं हटा सरकारी सड़क का अतिक्रमण, ग्रामीणों ने दी रोड जाम की चेतावनी

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रतिनिधि: प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत अंतर्गत बथानी टोला, टिकोरबां एवं झपही के दर्जनों ग्रामीणों ने सरकारी सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन दिए जाने के 81 दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों द्वारा 19 फरवरी को अंचल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर खाता संख्या 285, प्लॉट संख्या 752 एवं 833 पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि सोनपुरवा मुख्य पथ से पकड़िया मोड़ होते हुए झपही टोला, टिकोरबां टोला एवं उरांव टोला जाने वाली सरकारी सड़क पर कुछ लोगों ने घर का पिलिंथ देकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे एंबुलेंस के आवागमन, छात्रों के स्कूल आने-जाने तथा शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यों में परेशानी हो रही है।
कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने 27 अप्रैल को अंचल कार्यालय का घेराव भी किया था। जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीडीओ सह सीओ कनक से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस दौरान युवा समाजसेवी मोहम्मद इश्हाक अहमद, रकीब अहमद, दानिश अहमद, शेख काशी, फैजल अहमद सिद्दीकी, साहिल अहमद, सलाहुद्दीन एवं अरमान शेख सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों का कहना है कि सीओ द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मझिआंव-बिशनपुर मुख्य सड़क को जाम कर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस संबंध में बीडीओ सह सीओ कनक ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के तहत पहले रिकॉर्ड खोलना पड़ता है। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को तीन नोटिस दिए जाएंगे, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय अभाव के कारण प्रक्रिया में विलंब हो रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!