गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में राजन तिवारी समेत 7 अपराधी गिरफ्तार

Location: Garhwa


गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल से निकला राजन तिवारी अपने सहयोगियों के साथ गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला स्थित सरसतिया नदी किनारे एक अर्धनिर्मित मकान में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री चिरंजीव कुमार मंडल, थाना प्रभारी श्री सुनील कुमार तिवारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र जवानों की एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने निर्धारित स्थान पर छापेमारी कर मौके से ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार दुबे, पवन कुमार चंद्रवंशी, इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी, वैभव केशरी और संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार देशी कट्टा, KF 8 एमएम की चार जिंदा गोली, छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे ट्रेन से उतरने वाले किसी व्यक्ति को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!