पुलिया के नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, चार किशोर गंभीर

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: मोहम्मदगंज-कांडी मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक पुलिया के नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार किशोर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में पतरिया गांव निवासी चंदन पासवान के 16 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार पासवान सहित उसके तीन अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।
घटना के समय प्रखंड कर्मियों के सरकारी आवास के पास से गुजर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश सहाय सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया और थाना प्रभारी व अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीडीओ राकेश सहाय ने सभी को बेहतर इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल भिजवाया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना देकर उन्हें ढांढस भी बंधाया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पुलिया के नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, चार किशोर गंभीर

    पुलिया के नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, चार किशोर गंभीर

    गढ़वा प्रशासन अलर्ट मोड में, पेयजल-बिजली व्यवस्था से लेकर जनसुनवाई तक कई अहम निर्देश

    गढ़वा प्रशासन अलर्ट मोड में, पेयजल-बिजली व्यवस्था से लेकर जनसुनवाई तक कई अहम निर्देश

    पीएम श्री उच्च विद्यालय, चितविश्राम का निरीक्षण, स्टेट एसोसिएट कम्युनिकेशन उमी पांडेय ने शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा

    पीएम श्री उच्च विद्यालय, चितविश्राम का निरीक्षण, स्टेट एसोसिएट कम्युनिकेशन उमी पांडेय ने शैक्षणिक गुणवत्ता का लिया जायजा

    अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

    अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

    आरके पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित, गंगा सदन बना चैंपियन

    आरके पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित, गंगा सदन बना चैंपियन

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन का 22वां स्थापना दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन का 22वां स्थापना दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा
    error: Content is protected !!