खबर सदर अस्पताल से

नवविवाहिता ने आत्महत्या करने का किया प्रयास,


गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी प्रताप राम की पत्नी पूजा कुमारी ने बुधवार को सिंदूर का घोल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रताप राम के साथ पूजा कुमारी की शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई है। शादी के बाद वह ससुराल से मायके चली आई थी। जबकि एक पखवाड़े पहले ही वह मायके से ससुराल गई थी। किसी बात को लेकर अपने पति से झगड़ा कर वह घर से भाग रही थी। लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे पकड़ कर घर में लाया था। बाद में उसने आत्महत्या करने के इरादे से सिंदूर पी गई।

पार्क की घटना में महिला हुई घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव निवासी संजय साव की 48 वर्षीय पत्नी मीरा देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई।

उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मीरा का बेटा अक्षय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मायके जाना चाह रही थी। मायके जाने से रोकने पर उसका साला राजन कुमार और सूरज कुमार ने मारपीट कर दिया। उक्त घटना में मीरा घायल हो गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

दो बाइक के चक्कर में युवक हुआ घायल

गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के तसरार हाई स्कूल के पास दो बाइक के टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल व्यक्ति का पहचान उसी गांव के सफीक अंसारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया अपने बाइक से घूमने निकले थे इस दौरान ससुराल हाई स्कूल के पास सामने से आ रही एक बाइक की टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदिरी गांव निवासी संजय विश्वकर्मा की पत्नी सरस्वती देवी गर्म पानी से झूलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गर्म पानी से महिला झुलसी

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच चूल्हे पर रखा गर्म पानी सरस्वती के शरीर पर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!