खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

विश्व की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में है जूनोज : डा.संतोष

 गढ़वा : विश्व जूनोजेज दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न सीएचसी के एमओआइसी, पशु चिकित्सक एवं वन विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक जिला महामारी विशेषज्ञ डा.संतोष कुमार मिश्र उपस्थित थे। प्रशिक्षण में जिला भीबीडी पदाधिकारी डा.पुष्पा सहगल, जिला भीवीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी, सीएचसी गढ़वा के एमओआईसी डा.संजय कुमार सिंह, डा.गोविंद सेठ, डा.विजय किशोर रजक, डा.रत्नेश कुमार, डा.गौरव विक्रम, पशु चिकित्सक डा अमित कुमार अमित आदि ने भाग लिया।

            मौके पर डा.संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि ज़ूनोजेज एक ऐसा संक्रामक रोग है, जो जानवरों से इंसानों में या फिर इंसानों से जानवरों में फैलने वाला रोग है।उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ज़ूनोटिक रोगज़नक़ बैक्टीरिया, वायरल या पैरासाइटिक हो सकते हैं। इसके अलावा ये सीधे संपर्क में आने, खाने के जरिए या फिर पानी एवं पर्यावरण के माध्यम से भी इंसानों में फैल सकते हैंं। उन्होंने कहा कि ज़ूनोजेज विश्व भर में एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। क्योंकि खेती के दौरान जानवर एवं इंसान दोनों साथ मिलकर काम करते हैं। अगर एक बार ज़ूनोजेज की समस्या उत्पन्न हो गई तो यह जानवरों से मिलने वाले सामानों के उत्पादन एवं व्यापार में बाधा भी पैदा कर सकता है। प्रशिक्षक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व ज़ूनोज़ेज दिवस छह जुलाई को मनाया जाता है। विश्व ज़ूनोज़ेज दिवस को मनाने का मुख्य कारण उस दिन को सेलीब्रेट करना है, जिस दिन इन बीमारियों के लिए पहला टीका बनाया गया था। इसके अलावा इसका उद्देश्य लोगों से बीमारियों के बारे में अधिक जागरूक होने का आग्रह करना भी है।

  • कैसे फैलती हैं जूनोटिक बीमारियां –

ज़ूनोटिक बीमारियां फैलने के सभी तरीकों में से एक मच्छर का काटना भी है। वहीं डब्ल्यूएचओ के अनुसार ज़ूनोज़ेज में सभी नए पहचाने गए संक्रामक रोगों के साथ-साथ कई पहले से मौजूद संक्रामक रोगों का भी एक बड़ा प्रतिशत इसमें शामिल है। एचआईवी की शुरुआत भी एक ज़ूनोजेज रोग के रूप में होती है। लेकिन म्यूटेट होने के बाद यह केवल ह्यूमन स्ट्रेन में बदलकर रह जाती है। इसके अलावा अन्य ज़ूनोज़ बीमारी, जैसे कि इबोला वायरस, साल्मोनेलोसिस या फिर नोवल कोरोना वायरस में वैश्विक महामारी पैदा करने की क्षमता है।

 

पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल, रेफर 

गढ़वा : एनएच 343 गढ़वा- अंबिकापुर मार्ग पर रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रंका चेकनाका के समीप शनिवार को पिकअप के धक्के से मोटरसाइकिल सवार बिहारी लाल घायल हो गया। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के बानुटीकर गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से रंका से घर लौट रहा था। इस दौरान रंका चेकनाका के समीप पीछे से आए एक अज्ञात पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इस घटना में उसका बायां हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया है।

महिला को सांप ने डसा

 गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव निवासी कमलेश पासवान की पत्नी विमला देवी को सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

             बताया गया कि वह अपने घर के आसपास कुछ काम कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनाें ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

 

सर्पदंश से महिला बीमार

 गढ़वा : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी संजय ठाकुर की पत्नी गीता देवी को सांप ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि गीता देवी ने शनिवार को अल सुबह में पीपल वृक्ष के समीप पूजा करने गई थी। इस दौरान उसके बायां पैर में सांप ने डस लिया।

 

भूमि विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला समेत तीन घायल

 गढ़वा : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखनी गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बीरेंद्र यादव पिता विजय यादव, बिंदु यादव पिता जगन यादव एवं फुलकुमारी देवी पति मीरा यादव शामिल हैं। तीनों घायलों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि बिंदु यादव एवं उसके गांव के राम बदन विश्वकर्मा के बीच 22 डिसमिल भूमि को लेकर 10 वर्ष पहले से ही विवाद चल रहा था। घायल बिंदु यादव ने बताया कि न्यायालय से हमलोगों के पक्ष में फैसला आया है। लेकिन राम बदन विश्वकर्मा एवं परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को फुलकुमारी देवी ने उक्त भूमि में गोबर फेंकने गई थी। तब रामबदन विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, श्रीराम विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा आदि ने मारपीट शुरु कर दिया। इस दौरान बीचबचाव करने गए बीरेंद्र यादव एवं बिंदु यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

सांप ने किशोर काे डंसा

 गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी करीमन सिंह के पुत्र 12 वर्षीय सिकेश सिंह को सांप ने डस लिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

             बताया गया कि वह हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान उसके बायां पैर में सांप ने डस लिया। जब उसके पैर में सूजन होने लगा, तब स्वजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!