एसआईएस में अधिकारी सेवा भर्ती 15, 16 जुलाई को

Location: Garhwa


एसआईएस में अधिकारी सेवा की भर्ती के लिए दिनांक- 15 जुलाई 2024 और 16 जुलाई 2024 को 350 सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयनित होने पर प्रशिक्षण के दौरान ही प्रारंभिक वेतन 27500 रुपये से शुरू होगा।

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट की तरफ से एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के ग्रेजुएट बेरोजगार युवकों को सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर बहाल करने के लिए चयन प्रक्रिया 15 जुलाई और 16 जुलाई को एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र बेलचंपा, गढ़वा और एसआईएसकार्यालय, डाल्टनगंज एसबीआई ADB के पास जेलहाता ऑफ़िस में कराई जाएगी। भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए एसआईएस के ग्रुप कमांडर रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी कैडर में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का ग्रैजुएट पास होना आवश्यक है। साथ ही 167.5 सेंटीमीटर की हाईट एवं 21 वर्ष से 40 वर्ष उम्र होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इनकी तैनाती जहां पर होगी, राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता, योग्यता अनुसार सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, ग्रेटिच्यूटी, ईएसआई ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल, आवास एवं दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, एम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत शेयर का वितरण तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।

एसआईएस के मुख्य कार्य स्थल लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, सांची स्तूप, स्टेट बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, म्यूजियम, एयरपोर्ट, टोल टैक्स, टाटा, बिरला, जिंदल, एम्स इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट www.sisindia.com से लिबाज सकती है। साथ ही फार्म भी ऑनलाईन प्राप्त की जा सकती है। दूरभाष संख्या- 7903742868 एवं 8219591494 पर भी संपर्क किया जा सकता है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!