किराना दुकान में लगी आग,लाखों का सामान जलकर खाक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन अंबेडकर नगर में शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे विजय अग्रवाल के किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखें लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गई।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आग लगने की सूचना शहर थाना की पुलिस को दी गई।जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,एएसआई राजेश कुमार टिओपी 2 टाइगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह,मिथलेश कुमार, सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया।परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा आग लगने की सूचना अग्निशमन को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में सफल रहे।वही इस घटना के बाद से पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में जुट गई है।वही भुक्तभोगी विजय अग्रवाल ने बताया कि वह अपने घर के ऊपर तले पर सोए हुए थे।इसी बीच स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि दुकान में आग लग गया है। उन्होंने बताया कि दुकान में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।इस घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान और चिंतित हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!