करैत सांप के डंसने से महिला गंभीर, भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती

Location: Bhavnathpur

जिला परिषद सदस्य ने पहुंचकर जाना हाल

भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के बनसानी पंचायत अंतर्गत कछरवा गांव में बीती रात करैत सांप के डंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान दिनेश पासवान की पत्नी सब्या देवी के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब सब्या देवी रात में खाना पका रही थीं। इसी दौरान अचानक एक करैत सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन तुरंत सक्रिय हुए और निजी वाहन से महिला को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाकर भर्ती कराया।

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार और शुभक कुमार की टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता के परिजनों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली।

फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि आपात स्थिति में त्वरित उपचार हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!