कन्याओं के सशक्तिकरण हेतु भव्य सेमिनार, संस्था ने पेश की 14,000 बेटियों को संबल देने की मिसाल

Location: Garhwa

गढ़वा: कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी, प्रधान कार्यालय वैरागी के तत्वावधान में शुक्रवार को गोड्डा लोहिया नगर स्थित होटल गुनिया प्राइड में कन्याओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर संस्था सचिव विकास कुमार माली, डॉन बास्को निदेशक अमित राय, स्वास्थ्य विभाग के दीपक कुमार झा और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गप्पू सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

मंच संचालन मुकेश कुमार ने किया और संस्था सचिव को पुष्प भेंटकर सम्मानित भी किया। इस दौरान विकास माली ने संस्था के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्था अब तक बिहार व झारखंड में करीब 14,000 कन्याओं को विदाई सामग्री देकर सहयोग कर चुकी है, साथ ही सैकड़ों सामूहिक विवाह भी संपन्न कराए गए हैं।

संस्था बाल विवाह, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रही है और गया के मैगरा व डुमरिया प्रखंड में निःशुल्क विद्यालय भी संचालित कर रही है। अब संस्था ने गोड्डा में भी कार्यक्षेत्र विस्तार करते हुए पंचायत स्तर पर निःशुल्क शिक्षा और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की है।

इस मौके पर हासिबुल्लाह अंसारी, राजा कुमार, जिला प्रबंधक मुकेश कुमार, ममता कुमारी, सूरज ठाकुर, मोनिका कुमारी, सुनीता मुर्मू सहित कई समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!