कनहर नदी से अवैध बालू उत्खनन पर बवाल, भाजपा ने आंदोलन की दी चेतावनी

Location: Shree banshidhar nagar


गढ़वा जिले के बंशीधर नगर क्षेत्र में कनहर नदी से हो रहे अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश चौबे ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धुरकी प्रखंड में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का कारोबार चल रहा है, जिसे स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी और पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।
मुकेश चौबे के अनुसार, अवैध बालू ढुलाई में लगे वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कनहर नदी से बुल्का गांव की ओर बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने बरसोती गांव में भंडार गांव निवासी विजय लोहरा और कृष्णा कोरवा को कुचल दिया। इस हादसे में विजय लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा कोरवा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आधी रात को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धुरकी थाना प्रभारी और ताहिर अंसारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को दबाव में लेकर मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और घायल को 1.35 लाख रुपये देने की घोषणा की गई, लेकिन वास्तविकता में मृतक के परिवार को केवल एक लाख रुपये ही दिए गए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए छह ट्रैक्टर और एक टिप्पर को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वाहन मालिकों को वापस कर दिया गया। साथ ही, एक अन्य पुराने मामले का हवाला देते हुए कहा कि धुरकी निवासी श्याम किशोर विश्वकर्मा के वाहन से हुई दुर्घटना में मृतक के परिजनों को विधायक और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से 7.5 लाख रुपये दिलाए गए थे, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठते हैं।
मुकेश चौबे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, तेजू कोरवा, शैलेश चौबे, विकास पांडेय और मंगलेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!