Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि: प्रखंड स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय कांडी में शनिवार को विद्यालय कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वितरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कर्मियों ने कॉलेज गेट के सामने राज्य के शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
कर्मचारियों की मुख्य मांग लंबित अनुदान राशि के शीघ्र भुगतान की रही। उनका कहना है कि अनुदान नहीं मिलने से विद्यालय के संचालन में बाधा आ रही है और कर्मियों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है।
मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आशुतोष कुमार मिश्रा, शोभा मिश्रा, रेखा पाठक, बबन चौबे, उमाशंकर कुमार, सत्येंद्र पाठक, विकास कुमार, आलोक नाथ तिवारी, सतीश कुमार, विकास प्रजापति, जंग बहादुर यादव, पंकज पांडे, शिवनाथ राम और मनोज राम सहित सभी कर्मियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया











