Post

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

श्री बंशीधर नगर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर
श्री बंशीधर नगर प्रखंड के अधौरा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ, लेखापाल, कनीय अभियंता, बीआरपी एवं सीआरपी सहित शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक भी बच्चा अनामांकित न रहने पर विशेष जोर दिया और सभी संबंधित कर्मियों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विजय पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति नियमित रूप से ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज की जाए तथा इसका सतत अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की शत-प्रतिशत एसएमएस रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से प्रमाण पत्र लेने की बात कही, जिसमें यह सुनिश्चित हो कि विद्यालय का कोई भी छात्र निजी स्कूलों में नामांकित न हो। साथ ही सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया।
बैठक में “प्रयास”, “रेल परीक्षा” और “इंपैक्ट प्रोजेक्ट” के नियमित अनुश्रवण और समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इको क्लब के तहत विद्यालयों में पौधारोपण कराने तथा एफएलएन किट का उपयोग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
इसके अलावा, प्रोजेक्ट “रेल परीक्षा” और एसए-2 के परिणामों को पहले रजिस्टर में दर्ज करने और फिर ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए। स्प्लिट सिलेबस को “जे गुरुजी” ऐप पर दर्ज करने की जिम्मेदारी सीआरपी और बीआरपी को सौंपी गई।
आईसीटी के तहत प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में छात्रों की परीक्षा आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में बीपीओ बिरेन्द्र प्रसाद, बीआरपी श्रीकांत चौबे, लेखापाल प्रदीप शुक्ला, कनीय अभियंता रंजीत रंजन, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत देव, अजय कुमार, शक्तिदास प्रसाद सिन्हा, शोभा कुमारी, बिरेन्द्र प्रजापति, सुबोध कुमार केशरी, एमडीएम सेल प्रभारी अमित कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!