ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 3 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

पलामू में सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश राजा ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) में सफलता हासिल कर अधिवक्ता के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। AIBE देशभर के अधिवक्ताओं के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय परीक्षा है, जिसे उत्तीर्ण करने के बाद ही न्यायालयों में स्वतंत्र रूप से वकालत करने की पात्रता मिलती है।
अविनाश राजा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में विधि की पढ़ाई शुरू की थी। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने के दौरान विभिन्न कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का सामना करने के अनुभव ने उन्हें कानून की गहराई से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने कानूनी ज्ञान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाना है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अधिवक्ता पंकज गुरु के मार्गदर्शन, परिवार और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया। अविनाश राजा ने कहा कि भविष्य में भी वे संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाजहित में कार्य करते रहेंगे तथा अन्याय के विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र
    error: Content is protected !!