एसबीआई शाखा की लापरवाही: ग्राहकों के गोपनीय दस्तावेज खुले में फेंके, लोगों में आक्रोश

Location: Manjhiaon

मझिआंव: मझिआंव बस स्टैंड स्थित एसबीआई की बरडीहा शाखा के नीचे बुधवार को ग्राहकों के खाते से संबंधित दस्तावेज भारी मात्रा में फेंके हुए पाए गए। इनमें खाता खोलने वाले स्वीकृत फॉर्म, शाखा प्रबंधक की मुहर लगे आधार और पैन कार्ड की प्रतियां, विभिन्न बैंकिंग फॉर्म और ग्राहकों के हस्ताक्षरित दस्तावेज शामिल थे।

आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि यदि ये दस्तावेज गलत हाथों में पड़ जाते, तो साइबर अपराधी आसानी से लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा सकते थे। बैंक द्वारा इस तरह की लापरवाही किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

जब इस मामले पर एसबीआई शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर भारती से पूछा गया, तो उन्होंने पहले आश्चर्य व्यक्त किया और बाद में सफाई देते हुए कहा कि ये रिजेक्टेड फॉर्म थे, जो बैंक के एक कोने में पड़े थे। सफाई कर्मियों ने गलती से इन्हें बाहर फेंक दिया होगा। इसके बाद, शाखा प्रबंधक ने सभी दस्तावेजों को अपने सामने जलवा दिया।

इस लापरवाही को लेकर ग्राहकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि बैंक ही इस तरह की गैर-जिम्मेदारी दिखाएगा, तो आम जनता का खाता सुरक्षित कैसे रहेगा?

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!