एस पी द्विवेदी मॉडल सेंट्रल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का सम्मान

Location: Garhwa

गढ़वा: कांडी प्रखंड स्थित एस पी द्विवेदी मॉडल सेंट्रल स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं।

विद्यालय के सभी छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, संजय कुमार, सूची बाला, वर्षा, तनु, काजल, वेद प्रकाश द्विवेदी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!